नयी दिल्ली 28 सितम्बर (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक अक्टूबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 7000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ रैली को रवाना करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि बाद में इस कार रैली को वायु सेना की 92 वीं वर्षगांठ के दिन आठ अक्टूबर को लद्दाख के थोइस बेस से अरूणाचल प्रदेश के तवांग के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। थोइस बेस समुद्र तल से 3,068 मीटर ऊपर दुनिया के सबसे ऊंचे वायु सेना स्टेशनों में से एक है। यह रैली 29 अक्टूबर तवांग पहुंचेगी।
वायुसेना द्वारा उत्तराखंड युद्ध स्मारक से जुड़े भूतपूर्व सैनिकों के समन्वय में आयोजित इस रैली का लक्ष्य लोगों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास, विभिन्न युद्धों और बचाव अभियानों में वायु योद्धाओं की वीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करना है। इस मेगा कार रैली में महिलाओं सहित 52 वायु योद्धा शामिल होंगे, जिसमें विभिन्न चरणों में वायुसेना के पूर्व प्रमुख भी भाग लेंगे। रास्ते में, वायु योद्धा 16 पड़ावों पर रुकेंगे, जहां वे विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय वायुसेना का एडवेंचर सेल इस रैली का नेतृत्व और समन्वय करेगा।
कड़वा सत्य
राजनाथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से वायु वीर विजेता कार रैली को रवाना करेंगे


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

