नयी दिल्ली 11 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने दी। उन्होंने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गांधी 13 जनवरी को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में '‘जय भीम, जय संविधान' नाम से आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान श्री निजामुद्दीन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी और दानिश अबरार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक दुबे, प्रवक्ता रश्मि सिंह मिगलानी और आस्मा तसलीम भी मौजूद रही। श्री निजामुद्दीन ने कहा कि श्री गांधी ने देश की समस्याओं को समझने और जानने के लिए हजारों किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में निकाली गई। श्री गांधी ने यात्रा के दौरान लाखों लोगों जिनमें गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यको और हजारों सामाजिक संस्थाओं और कल्याण कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से बात की। उन्होंने कहा कि करोड़ो देशवासियों की समस्याओं का कैसे निवारण किया जाए उसके लिए जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी के लोगों के लिए 'प्यारी दीदी योजना और जीवन रक्षा योजना' की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है वहां श्री गांधी के मार्ग दर्शन में विकास और लोगों को बेहतर जीवन देने के काम को अंजाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल सरकार और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 11 साल के कुशासन और तबाही से बचाने के लिए राजधानी की जनता ने कांग्रेस सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी के दिल्ली आंकलन के बाद भविष्य में राजधानी की जनता को बेहतर जीवन शैली प्रदान करने में प्रदेश कांग्रेस किस प्रकार सहायक बनेगी, उन सभी समस्याओं को अपने घोषणा पत्र में जनता से किए वादों को सार्थक करने के लिए डालेंगे। श्री निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है और कांग्रेस शासित राज्यों में करके दिखा रही है। उन्होंने कहा "हम दिल्ली में जनता के सहयोग से सरकार बनाने के बाद दिल्ली की जनता तक सभी गारंटियां का फायदा पहुंचाने के लिए एक मिसाल कायम करेंगे क्योंकि पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा दिया है।" संतोष , कड़वा सत्य
राहुल तेरह जनवरी को सीलमपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

