नयी दिल्ली, 07 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को पूर्वोत्तर की यात्रा पर रहेंगे जहां वह असम के बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद मणिपुर के हिंसा पीड़ितों से भी मिलेंगे।
कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गांधी सुबह असम के बाढ़ पीड़ित कछार जिले के थलाई राहत शिविर में जाएंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने बताया कि उसके बाद श्री गांधी सीधे मणिपुर जाएंगे जहां वह जिरिबिम हायर सेकेंडरी स्कूल,मोइरंग के फुबाला हाई स्कूल के साथ ही मंडप, तूबांग चुराचांदपुर में पीड़ितों के राहत शिविरों में लोगों से मिलेंगे।
श्री गांधी का फिर राज भवन जाने का कार्यक्रम है और उसके बाद वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
.
कड़वा सत्य
राहुल सोमवार को मणिपुर, असम जाएंगे

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से प्रदेश के हर ज़िले के परिवारों को मिला लाभ; 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का कैशलेस उपचार मिला

बिहार: रोहतास में फायरिंग के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; गांव छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

