नयी दिल्ली ,03 अगस्त (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी नौ से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर इसकी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान बीते दो वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी नौ से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।”
,
कड़वा सत्य
शाह ने देशवासियों से घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

