नयी दिल्ली 26 फ़रवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है।
श्री शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“ पंकज उधास जी ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है। वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
शाह ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

