नयी दिल्ली 16 जनवरी (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को यहां वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नौरोजी नगर में केंद्रीय पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से ही सहकारी समितियों के केन्द्रीय पंजीयक के कार्यालय को सशक्त करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं। इनमें बहु-राज्यीय सहकारी समिति अधिनियम, 2002 एवं नियमों का संशोधन, केंद्रीय पंजीयक कार्यालय के ‘डिजिटल पोर्टल’ का शुभारंभ, बहु-राज्य सहकारी समितियों में निर्धारित समय पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराने के लिए एक ‘सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण’ का गठन शामिल है।
देश में कुल 1625 बहु राज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत हैं और इनसे करोड़ों सदस्य जुड़े हुए हैं। केंद्रीय पंजीयक के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था करने के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। नए भवन से केन्द्रीय पंजीयक कार्यालय के सुचारु रूप से कार्य करने में सहायता मिलेगी।
सहकारी समितियों के केन्द्रीय पंजीयक कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय के सचिव और नैशनल बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक तथा देश भर से बहु-राज्यीय सहकारी फेडरेशन, बहु-राज्यीय सहकारी समितियों एवं बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगें ।
संजीव,आशा
सहकारी समिति कार्यालय के नये भवन का उद्घाटन करेंगे शाह


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

