नयी दिल्ली, 22 मार्च (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली शराब नीति 2021-2022 (रद्द कर दी गई) घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने सुश्री कविता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें जमानत के लिए निचली अदालत का रुख करना होगा। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह (अदालत) याचिकाकर्ता के सिर्फ एक राजनेता होने के कारण तय प्रक्रिया का उल्लंघन नहीं कर सकती।
ईडी ने सुश्री कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन्हें 23 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया था।
इस मामले के आरोपियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद सिंह सहित कई नेता शामिल हैं।
,
कड़वा सत्य
सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता कविता की जमानत अर्जी खारिज की


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

