नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि ‘हार की हताशा में हाहाकारी तमाशा’ में जुटी कांग्रेस, ‘नफ़रती रंजिश में नकारात्मक बंदिश की बंधक’ बन गई है।
श्री नक़वी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रवादियों को आतंकवादी और राष्ट्र विरोधियों को राष्ट्रवादी के सर्टिफिकेट का ‘मल्टीनेशनल वितरण सेंटर’ बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से कुनबे की सनकी नफ़रत, कांग्रेस की सियासी मुसीबत बनती जा रही है।
श्री नक़वी ने कहा कि अपने आंगन के कंटक को अखाड़े का संकट साबित करने मे लगी कांग्रेस का अपने आंगन की कलह का अखाड़े पर कोप और अंधाधुंध आक्रमण की आत्मसंतुष्टि की कोशिश अक्लमंदी नहीं अंहकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घर के घमासान का ठीकरा ईवीएम के व्यवधान पर फोड़कर आज भी आत्मचिंतन के बजाय आत्मसंतुष्टि में खुश है। इसे कहते हैं, ‘नांच न आए आंगन टेढ़ा।’
श्री नकवी ने संघ प्रमुख के उद्बोधन पर कांग्रेस की आलोचना पर कहा कि संघ प्रमुख के ‘संविधान, संस्कार, संस्कृति, समरसता, सामाजिक सुरक्षा’ के सर्वस्पर्शी सशक्त राष्ट्रवादी संदेश पर ऐसे राजनैतिक पूर्वाग्रह से भरपूर उपदेश देने वालों की मूर्खतापूर्ण धूर्तता है,इसीलिए धूलधूसरित हो रही है। उन्होंने कहा कि छद्म सेक्युलर छलचंदों का राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश पर भी सांप्रदायिक सियासी उपदेश, अधजल गगरी छलकत जाय, जैसी, मुहब्बत की दुकान में नफ़रत का सामान, से ज़्यादा कुछ नहीं है।
कड़वा सत्य
हार की हताशा में हाहाकारी तमाशा में जुटी कांग्रेस: नकवी


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

