FIPPI और Bharat Buildcon का हाथ, बनाएंगे देश का सबसे बड़ा बिल्डिंग मटेरियल प्लेटफॉर्म
FIPPI और Bharat Buildcon ने मिलकर बिल्डिंग मटेरियल्स इंडस्ट्री के लिए भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाने का फैसला किया है।

निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। FIPPI और Bharat Buildcon पार्टनरशिप के जरिए अब भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जो बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल इंडस्ट्री को एक नई दिशा देगा। इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य निर्माण सामग्री, तकनीक और सेवाओं के लिए एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है, जहां उद्योग से जुड़े सभी लोग एक साथ आ सकें।
इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा नई दिल्ली में 5 नवंबर को आयोजित 'नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन' के दौरान की गई। इस कार्यक्रम का विषय 'बिल्डिंग अ कोलैबोरेटिव इकोसिस्टम फॉर इंडियाज बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल्स, टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज' रखा गया था। यह आयोजन 'प्रथम इंडिया इंटरनेशनल प्लाईवुड एंड पैनल कांग्रेस 2026' के साथ मेल खाता है, जिसने उद्योग के दिग्गजों को एक मंच पर लाने का काम किया।
इंडस्ट्री की चुनौतियों और भविष्य पर चर्चा
इस कांग्रेस में प्लाईवुड, पैनल, लैमिनेट्स और लकड़ी पर आधारित उत्पादों के क्षेत्र से जुड़े प्राथमिक हितधारक शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया:
- सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग यानी टिकाऊ उत्पादन के तरीकों को अपनाना।
- तकनीकी नवाचार (Technological Innovation) के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ाना।
- इंडस्ट्री के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों का समाधान खोजना।
- भविष्य की ग्रोथ और विकास के रास्तों को तय करना।
इतना ही नहीं, आयोजकों ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि Bharat Buildcon 2027 का आयोजन 3 से 6 जून, 2027 तक किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी नई दिल्ली के यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में होगी। इस आयोजन का मकसद पूरी इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स को एक ही छत के नीचे लाना है, ताकि व्यापार और तकनीक का आदान-प्रदान आसान हो सके।