Bihar News Hindi: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को बेस्ट एमर्जिंग विश्वविद्यालय 2024 का खिताब मिला है। इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) की ओर से यह सम्मान दिया गया है। पंजाब के रोपर में हाल में लैमरिन टेक स्कील यूनिवर्सिटी में आयोजित 54वें आईएसटीई राष्ट्रीय वार्षिक कंवेशन प्रोग्राम में विवि के कुलपति प्रो० सुरेश कांत वर्मा एवं कुलसचिव डॉ० प्रदीप कुमार को पंजाब के माननीय वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा के द्वारा यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार पाल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। विश्विद्यालय को मिला यह सम्मान दरअसल यहां शिक्षा के लगातार बेहतर होते स्तर का प्रमाण है। यह विश्विद्यालय देश के नामचीन शिक्षण संस्थानों में मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
Bihar News Hindi: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को मिला खिताब, श्रेष्ठ इमर्जिंग विश्विद्यालय अवार्ड से नवाजा गया


मध्य प्रदेश: महीना भर भी नहीं चला 23.30 लाख रुपये का चेकडैम, पहली बारिश में ध्वस्त; निर्माण की गुणवत्ता और बिलों पर गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश: गड़रिया बायपास बना कोयला ट्रकों का पार्किंग जोन, सड़क पर कब्जा होने से महीनों से परेशान जनता

रायबरेली में पानी-पानी हुआ नयापुरवा: जलभराव झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी

