नयी दिल्ली 08 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
आयोग ने सोमवार को यहां बताया कि दिल्ली के अहमद के़ ने सोशल मीडिया पर कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी की फोटो पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। यह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के अंतर्गत अपराध है।
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसकी कडी निंदा की है और पुलिस से इस पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है और तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
सत्या,
कड़वा सत्य
कीर्ति चक्र विजेता की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग का नोटिस

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

