उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में, चार जगहों से नमूने लेकर जांच को भेजे
दरअसल, दीपावली पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो और मिलावटखोरों पर नकल कस सके। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

पीलीभीत: दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में है। मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी क़र सैंपल लिए है जिनको लैब में जांच को भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, दीपावली पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो और मिलावटखोरों पर नकल कस सके। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चार प्रतिष्ठानों से घी, सरसों के तेल, ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए है। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने न्यूरिया के टांडा बिजैसी स्थित निक्की पिलानिया चौधरी के मैंगोवुड डेयरी फॉर्म से घी, गांव दियूनी केसरपुर स्थित कृष्णा जन कल्याण ट्रस्ट संचालित क्रिश्चियन आश्रम से सरसों का तेल, गांव पिपरिया अगरु स्थित राजू किराना स्टोर ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और मझोला के टनकपुर रोड स्थित श्री श्याम एजेंसी से कस्टर्ड पाउडर का नमूना लिया है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, अगर कोई मिलावट करते पाया गया तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।