बिहार: समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। स्वर्ण व्यवसायी राज कुमार पोद्दार के पुत्र की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा में गोली मारकर एक युवक की हत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी। इस घटना में उक्त मृतक युवक की पहचान स्थानीय चर्चित स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश पोद्दार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। स्वर्ण व्यवसायी राज कुमार पोद्दार के पुत्र की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है। पगड़ा में हुई इस दिल दहलाने वाली वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे DSP
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटे पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। युवक की हत्या किन परिस्थितियों में की गई और इसके पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना में शामिल कौन-कौन था और हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य कारण पुलिस इन बिंदुओं पर पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले में जुट गई हैं ताकि हत्या में संलिप्त बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी हो सके।