उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, ASP को सौंपा ज्ञापन

वहीं ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को बढ़नी में दुर्गा माता जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी एवं उनके परिजनों के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से सत्ता पक्ष के दबाव एवं राजनीतिक द्वेष के चलते अमानवीय व्यवहार किया गया।

AAasim· 27 Oct, 10:06 AM · 1 मिनट
उत्तरप्रदेश: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, ASP को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर: जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी एवं उनके परिजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने तथा पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार और एकपक्षीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

वहीं ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को बढ़नी में दुर्गा माता जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी एवं उनके परिजनों के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से सत्ता पक्ष के दबाव एवं राजनीतिक द्वेष के चलते अमानवीय व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के सम्बन्ध में निर्दोष लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किये बिना एकपक्षीय कार्रवाई की गई।

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने मांग की कि पंकज चतुर्वेदी एवं उनके परिजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए, राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई की जांच हो, निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से हटाये जाएं तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों के कथित दुर्व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से प्रकरण का निष्पक्ष संज्ञान लेते हुए न्याय सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक द्वेष एवं पुलिस उत्पीड़न से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संरक्षण देने की मांग की।

इस अवसर पर अभिनय राय, कृष्ण बहादुर सिंह, हेमन्त चौधरी, राजन श्रीवास्तव, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, शाहिद प्रधान, अश्विनी सिंह सोलंकी, अभिलाष दूबे, मोबीन खान, नन्द किशोर शुक्ल, शाहिद महबूब, राजेश सिंह, सुदामा प्रसाद, ओमप्रकाश दूबे, डॉ0 प्रमोद कुमार, शौकत अली, सूर्य प्रकाश चौधरी, सन्तोष चौधरी, कृष्ण बिहारी सहित जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment