बिहार में काजल राघवानी का जलवा एक झलक के लिए उमड़ी हजारों की भीड़
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ किया।

पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर में उस समय भारी उत्साह देखा गया, जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी शहर पहुंचीं। सुप्रिया रोड मुख्य पथ पर स्थित 'ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स' के पहले शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें काजल राघवानी की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। इस खास मौके पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फीता काटकर शोरूम का आधिकारिक उद्घाटन किया।
शोरूम के उद्घाटन समारोह में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि राजनीति के कई बड़े चेहरे भी नजर आए। कार्यक्रम में एमएलसी सौरभ कुमार, विधायक नारायण शाह, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, राघव शरण पांडेय, प्रकाश राय और भाजपा नेता राहुल कुमार समेत कई समाजसेवी और व्यवसायी शामिल हुए। काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
परंपरा और आधुनिकता का संगम: ग्राहकों को मिलेंगे खास डिजाइन
इस अवसर पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने गहनों के महत्व पर बात करते हुए कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा, संस्कृति और व्यक्तिगत स्टाइल का एक खूबसूरत संगम होते हैं। उन्होंने बताया कि बेतिया के इस नए शोरूम में ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के हिसाब से पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइन के शानदार आभूषण मिलेंगे।
कंपनी के डायरेक्टर अनूप सराफ ने संस्थान के पुराने इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1940 से ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। इसी विश्वास के दम पर कंपनी ने अब विस्तार की योजना बनाई है और साल 2028 तक बिहार के अलग-अलग शहरों में कुल 30 शोरूम खोलने का लक्ष्य रखा है। वहीं, बेतिया के फ्रेंचाइजी ओनर विवेक कनोडिया ने भरोसा दिलाया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और खरीदारी का एक भरोसेमंद अनुभव प्रदान करना है।