दिल्ली एनसीआर

पुलिस मुठभेड़ मे 1 लाख का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली के मैदान गढ़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 1 लाख रुपये का इनामी अपराधी घायल हो गया। मौके से अवैध हथियार बरामद।

Sonu Nigam· 25 Oct, 11:04 AM · 1 मिनट
पुलिस मुठभेड़ मे 1 लाख का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

देश की राजधानी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में रविवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को दबोचा है, जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी यूपी पुलिस द्वारा घोषित 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिली थी कि एक खतरनाक अपराधी इलाके में लूटपाट करने की योजना बना रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। सुबह करीब 6:30 बजे जब एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को घिरा देख बदमाश ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

हत्या और लूट के मामलों में वांछित था आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान 'स्वान उर्फ सावन उर्फ मूंछड़ मामा' के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह अपराधी न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय था और उसके खिलाफ हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसी वजह से यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देने वाला था या उसके साथ कोई और गिरोह भी शामिल था।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment