मॉस्को कोर्ट ने रुस्नानो के शीर्ष प्रबंधक कासेनकोवा को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में किया गिरफ्तार
AAasim· 1 Feb, 10:35 PM · 1 मिनट
A
Aasimप्रकाशित: 1 फ़रवरी 2025 को 10:35 pm बजे • पढ़ने का समय: 1 मिनट
मॉस्को, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) रूस में मॉस्को की मेशचान्स्की जिला अदालत ने सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में रूसी राज्य नैनोटेक कंपनी रुस्नानो की शीर्ष प्रबंधक मरीना कासेनकोवा को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अदालत ने रूस के आपराधिक संहिता (सत्ता का दुरुपयोग) के अनुच्छेद 285 के भाग तीन के तहत अपराध करने के आरोपी मरीना अनातोल्येवना कासेनकोवा पर हिरासत के निवारक उपाय लागू करने के प्रारंभिक जांच अधिकारियों के अनुरोध के पक्ष में फैसला सुनाया है। गिरफ्तारी की अवधि एक माह 28 दिन निर्धारित की गयी है।
यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें