उत्तर प्रदेश : जेवर गिरवी रखकर पुलिस को दिए 20 हजार, अब बेटे की नौकरी जाने का भी लगाया आरोप
ग्राम सानी गढ़वा निवासी रजिया पत्नी शब्बीर के मुताबिक, विपक्षी पक्ष से उसका भरण-पोषण को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आठ अक्टूबर 2026 को विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उसने जहानाबाद थाने में की थी।

फतेहपुर : जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने, समझौते का दबाव बनाने और बेटे का रोजगार छिनवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सानी गढ़वा निवासी रजिया पत्नी शब्बीर के मुताबिक, विपक्षी पक्ष से उसका भरण-पोषण को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आठ अक्टूबर 2026 को विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उसने जहानाबाद थाने में की थी।
महिला का आरोप है कि मामले में समझौता कराने के नाम पर संबंधित पुलिसकर्मियों ने 50 हजार रुपये मांगे। उसने जेवर गिरवी रखकर 20 हजार रुपये दिए। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। आरोप है कि 14 अक्टूबर को पटेल ढाबे पर बुलाकर कथित रूप से रुपये वापस करने के नाम पर दबाव बनाया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर को उसके बेटे को जिस दुकान पर काम मिलता था, वहां दुकानदार को पुलिस की ओर से उसे काम पर न रखने की चेतावनी दी गई। इसके बाद बेटे को काम से हटा दिया गया। महिला के अनुसार, परिवार का भरण-पोषण बेटे की मजदूरी से होता था। रोजगार छिनने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पीड़िता ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपित पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल करने और परिवार को दबाव से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।