उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में चक्रवात का अलर्ट! गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका
गोरखपुर और आसपास के जिलों में जिला प्रशासन ने समस्त तहसीलों में कंट्रोल नंबर की व्यवस्था मुकम्मल की है। चक्रवात की वजह से जल जमाव, जर्जर भवनों को नुकसान पेड़ों का गिरना, फसलों को नुकसान सहित अन्य दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित राहत सहायता और जल निकासी आदि की व्यवस्था को प्रथम दृष्टि ध्यान में रखते हुए तत्काल नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई की व्यवस्था को मुकम्मल किया जाएगा|

गोरखपुर: बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात की भयावहता को देखते हुए पूर्व उत्तर प्रदेश के कई जिलों को अलर्ट किया गया है। इस चक्रवात का असर पूर्वांचल की कई जिलों पर सीधे देखा जा सकता है, जहां गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया मऊ आजमगढ़ सहित आसपास के अन्य जिलों में तेज हवाओ, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुकम्मल तैयारी की है।
गोरखपुर और आसपास के जिलों में जिला प्रशासन ने समस्त तहसीलों में कंट्रोल नंबर की व्यवस्था मुकम्मल की है। चक्रवात की वजह से जल जमाव, जर्जर भवनों को नुकसान पेड़ों का गिरना, फसलों को नुकसान सहित अन्य दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित राहत सहायता और जल निकासी आदि की व्यवस्था को प्रथम दृष्टि ध्यान में रखते हुए तत्काल नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई की व्यवस्था को मुकम्मल किया जाएगा|
इस संबंध में ADM वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश ने बताया कि आपदा विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर जिले में चक्रवात को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि चक्रवात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे और आमजन को भी जागरूक करने का प्रयास करें, जिससे जान माल की हानि को काम किया जा सके, वही प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की जानकारी को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी लगाए गए हैं साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा, हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत बचाव कार्य के साथ ही प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसानों पर राहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।