मध्य प्रदेश: कोर्ट रोड के छोटे दुकानदारों को मिली राहत, 4 दिन के लिए मिली दुकान लगाने की अनुमति
दरअसल, दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण कोर्ट रोड पर कई छोटे दुकानदार और ठेले वाले अपनी अस्थायी दुकानें लगाकर त्योहार के दौरान कारोबार करना चाहते थे।

शिवपुरी: दीपावली के त्योहार पर अपनी छोटी-मोटी दुकानें और ठेले लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों को आखिरकार राहत मिल गई है। शिवपुरी के कोर्ट रोड पर दुकान लगाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। यातायात पुलिस द्वारा ठेले वालों को दुकानें नहीं लगाने दी जा रही थीं, जिसके चलते दीपावली के त्योहार पर रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।
दरअसल, दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण कोर्ट रोड पर कई छोटे दुकानदार और ठेले वाले अपनी अस्थायी दुकानें लगाकर त्योहार के दौरान कारोबार करना चाहते थे। इन दुकानदारों के लिए दीपावली का समय साल की कमाई का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। लेकिन यातायात व्यवस्था के चलते उन्हें दुकानें लगाने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इससे परेशान होकर ठेले वालों ने एकजुट होकर अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया।
कलेक्टर को सौंपा था आवेदन
इसी समस्या को लेकर बीते दिन छोटे दुकानदारों और ठेले वालों ने कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा को आवेदन सौंपकर कोर्ट रोड पर दीपावली के अवसर पर दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की थी। दुकानदारों का कहना था कि वे बहुत छोटे स्तर पर कारोबार करते हैं और त्योहार के कुछ दिनों में दुकान लगाकर अपने परिवार के लिए आमदनी जुटाते हैं। यदि उन्हें दुकान लगाने का अवसर नहीं मिलता है तो उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।
भीम आर्मी अध्यक्ष ने उठाई ठेले वालों की आवाज
ठेले वालों की समस्या सामने आने के बाद भीम आर्मी के अध्यक्ष ने भी उनका समर्थन किया और छोटे दुकानदारों की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन के सामने ठेले वालों की परेशानी रखते हुए दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर उन्हें रोजगार का अवसर देने की बात कही। उनका कहना था कि छोटे दुकानदार भी अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मेहनत करते हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं पर भी प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।
विधायक देवेंद्र जैन की पहल पर मिली चार दिन की अनुमति मामले में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने भी हस्तक्षेप किया।